16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र गुडरा, रानीबहाल और सुकमा का किया निरीक्षण

OM Darpan

Dec 04, 2024 12:41 am 183 views

सुकमा (कौशल संदुजा)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ के धान खरीदी केंद्र गुडरा और रानीबहाल सहित धान खरीदी केंद्र सुकमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।   कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में अब तक खरीदी गए कुल धान की मात्रा और धान के उठाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से धान की खरीदी प्रक्रिया के बारे में बातचीत की और बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जिसकी दर 3100 रुपये है। कलेक्टर ने किसानों से धान बिक्री की राशि मिलने की अवधि के बारे में भी पूछा। ध्रुव ने धान की गुणवत्ता, नमी की मात्रा, और धान खरीदी के लिए टोकन वितरण की स्थिति की भी जांच की। इसके अलावा, उन्होंने बारदानों की उपलब्धता, मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता की जाँच की, और सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसानों ने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की सराहना की और कलेक्टर ने जिले के अंतरराज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट पर अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सुकमा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए निर्देश

कलेक्टर ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रानीबाहल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया और छात्राओं से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में पढ़ाई की गुणवत्ता, छात्राओं के रहन-सहन की स्थिति, भोजन व्यवस्था, और परिसर की स्वच्छता का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिले।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement