18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाना कोन्टा पुलिस और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली मड़कम मंगडू गिरफ्तार, टिफिन बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Oct 17, 2024 05:30 am 192 views
सुकमा। सुकमा जिले के थाना कोन्टा क्षेत्र में पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने एक नक्सली सदस्य मड़कम मंगडू उर्फ केशा (45 वर्ष), निवासी नरसापुरम, थाना चिन्तलनार, जिला सुकमा को गिरफ्तार किया है। मंगडू के कब्जे से एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:20 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर ग्राम बण्डा से मुरलीगुड़ा की ओर जंगल के पगडंडी रास्ते से आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोन्टा के उपनिरीक्षक महावीर यादव के नेतृत्व में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। टीम ने घेराबंदी कर मड़कम मंगडू को पकड़ लिया। गिरफ्तार मंगडू के पास से एक थैले में 1 किलो का टिफिन बम, 5 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 4 मीटर कोडेक्स वायर, 20 मीटर बिजली वायर, 4 जिलेटिन रॉड, 10,840 रुपये नगद और एक लोहे का सब्बल बरामद किया गया। पूछताछ में मंगडू ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत है। उसे टिफिन बम लगाने का निर्देश कोंटा एरिया कमेटी के सचिव वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का, और अन्य नक्सली सदस्य दुर्रो कोसी उर्फ रितिका, कड़ती उर्फ दिरदो देवा, माड़वी हितेश उर्फ हुंगा, माड़वी मुया, और दिरदो गंगा द्वारा दिया गया था। मंगडू के खिलाफ थाना कोन्टा में अपराध क्रमांक 25/2024 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190 बीएनएस 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918175029669

विज्ञापन

Advertisement