14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुकानार पुलिस ने 43,680 रुपये की अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

OM Darpan

Oct 06, 2024 05:53 am 163 views
कुकानार पुलिस ने 43,680 रुपये की अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सुकमा (कौशल संदुजा)। थाना कुकानार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से रखी गई 43,680 रुपये मूल्य की 07 पेटी विदेशी मदिरा शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान विनित चौहान उर्फ गुड्डा चौहान (उम्र 45 वर्ष, निवासी कुकानार, जिला सुकमा) के रूप में हुई है। जिला सुकमा में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में इस अभियान को अंजाम दिया गया। दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विनित चौहान अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए थाना कुकानार के प्रभारी निरीक्षक नरेश देशमुख के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने विनित चौहान के घर पर छापा मारा, जहां से गोवा स्पेशल लेबल वाली 7 पेटी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 48 नग 180 एमएल की बोतलें थीं, जो कुल 60 लीटर 480 एमएल शराब थी। इसका कुल मूल्य 43,680 रुपये आंका गया है। आरोपी विनित चौहान के खिलाफ थाना कुकानार में अपराध क्रमांक 19/2024 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक नरेश देशमुख, सहायक उप निरीक्षक शोभाराम देशमुख, मगतूराम मरकाम, प्र.आर. 921 मालिक राम लहरे, प्र.आर. 122 हेमंत कवासी, प्र.आर. 101 प्रशांत तिर्की, प्र. आर. 521 गुड्डीराम पोयाम, आरक्षक 469 संतोष बघेल, आरक्षक 485 सोयम गंगा, आर 924 भगवान सिंह श्याम, आर. 785 हेमंत यादव और आर. 848 सरियम देवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914231646473

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 17