सुकमा जिले में नक्सल संगठन से 10 लाख ईनामी नक्सली दंपति सहित 6 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण
OM Darpan
Oct 25, 2024 11:50 pm
155 views
25 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
सुकमा (कौशल संदुजा)।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में, छत्तीसगढ़ शासन की "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" और सुकमा पुलिस की "नियद नेल्ला नार" योजना से प्रेरित होकर नक्सल संगठन में सक्रिय 6 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है, जिन पर 10 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। इनके अलावा अन्य नक्सलियों पर कुल मिलाकर 24 लाख रुपये का ईनाम था।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में महिला नक्सली कमला उर्फ बंडी दूधी, सिलगेर एलओएस कमांडर/एसीएम (ईनामी 5 लाख रुपये), उनके पति पवन उर्फ कमलू हेमला, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम लैपटॉप ऑपरेटर (एसीएम, ईनामी 5 लाख रुपये), बंडू उर्फ बंडी सोड़ी, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो समन्वय दलम/एसीएम (ईनामी 5 लाख रुपये), महिला नक्सली माड़वी/नागुल सुशीला, किस्टाराम एलओएस डिप्टी कमांडर/एसीएम (ईनामी 5 लाख रुपये), कुंजाम रोशन उर्फ महादेव, प्लाटून नंबर 4 पार्टी सदस्य (ईनामी 2 लाख रुपये), और दशरू उर्फ कोटेश सोड़ी, पूर्व सीसीएम सुदर्शन उर्फ दूला दादा का गार्ड, पामेड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (ईनामी 2 लाख रुपये) शामिल हैं।
इन सभी ने आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों में आनंद सिंह राजपुरोहित (उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ रेंज सुकमा), सूरजपाल सिंह वर्मा (पुलिस उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ रेंज कोंटा), किरण चव्हाण (पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा), दीपक कुमार श्रीवास्तव (कमांडेंट 212 वाहिनी सीआरपीएफ), कर्मवीर सिंह यादव (द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ), अभिषेक वर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा), मनीष रात्रे (उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा), और राकेश कुमार ठाकुर (सहायक कमांडेंट 02 वाहिनी सीआरपीएफ) शामिल थे।
आत्मसमर्पण में सीआरपीएफ की विभिन्न वाहिनियों और जिला बल, डीआरजी सुकमा के कर्मियों की विशेष भूमिका रही। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" के तहत प्रत्येक को 25,000 रुपये की सहायता राशि, कपड़े और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन