रामानुजनगर में विधायक भूलन सिंह मरावी ने 120 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं
OM Darpan
Oct 28, 2024 11:31 pm
186 views
28 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
सूरजपुर (पंकज शुक्ला)।
रामानुजनगर के हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी ने छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने दिया। विधायक ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने बताया कि 2004 में शुरू की गई सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को नियमित स्कूल आने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी के तहत कक्षा नवमी की सभी पात्र छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया जाता है। रामानुजनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 120 साइकिलें वितरित की गईं।
विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वावलंबी बनेंगी, तभी 2047 तक प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर बीना गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में सत्यनारायण दुबे, संत साहू, सुमंत साहू, विकास दुबे, युवा नेता संजीव गुप्ता, सरपंच राम सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, बीपीओ रवि नाथ तिवारी, बीआरसीसी हजारी चक्रधारी, प्रधान पाठक श्याम लाल ठाकुर, सुल्तान खान, शिक्षकों में हरेकृष्ण उपाध्याय, जेपी पाल, अभय साहू, विजया सिंह, ममता मिश्रा आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्राचार्य कामता प्रसाद प्रजापति ने किया।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर में पालकों के अपार जनसमूह और कर्मा दल के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 102 छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। हाई स्कूल अर्जुनपुर में 36 छात्रों को और उत्तर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर में 48 छात्राओं को साइकिल विधायक द्वारा प्रदाय की गईं। संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों ने आवश्यक व्यवस्थाएं कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन