21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक समेत 10 जुआरी गिरफ्तार, 83 हजार नगद व वाहन जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Sep 03, 2024 08:33 pm 166 views
  • अंबिकापुर में पुलिस की छापामार कार्रवाई, स्कॉर्पियो, कार और 5 बाइक जब्त
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला) सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक सम्मीउल्ला खान और अंबिकापुर के जनपद पंचायत सदस्य विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 83 हजार रुपए नगद, एक स्कॉर्पियो, एक कार और 5 बाइक जब्त की हैं। इस कार्रवाई को बिश्रामपुर और करंजी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। ग्राम पंचायत खोपा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते हुए पुलिस ने इन जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस को लंबे समय से इस फड़ के बारे में सूचना मिल रही थी, जो बार-बार स्थान बदलकर जुआ खेलते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और हार-जीत का दांव लगा रहे इन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाईपुलिस को मुखबिर से जानकारी मिलने पर बिश्रामपुर और करंजी पुलिस ने ग्राम पंचायत खोपा के स्वास्थ्य केंद्र के समीप जुए के अड्डे पर छापा मारा।
  • गिरफ्तार जुआरियों में प्रमुख नामगिरफ्तार जुआरियों में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक सम्मीउल्ला खान और अंबिकापुर जनपद पंचायत सदस्य विकास कुमार शामिल हैं।
  • नगद और वाहनों की जब्तीपुलिस ने जुआरियों से 83 हजार रुपए नगद, एक स्कॉर्पियो, एक कार और 5 बाइक जब्त की हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921133935247

विज्ञापन

Advertisement