20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उज्ज्वला योजना ने बदली सांगली की हेमलता की रसोई, लकड़ी और धुएं के झंझट से मिली मुक्ति

शेयर करें

OM Darpan

Sep 21, 2026 03:42 am 655 views
उज्ज्वला योजना ने बदली सांगली की हेमलता की रसोई, लकड़ी और धुएं के झंझट से मिली मुक्ति

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी की हेमलता यादव को मिला गैस कनेक्शन, पारंपरिक ईंधन के झंझट से मिली राहत।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड स्थित ग्राम सांगली की हेमलता यादव के जीवन में आया बदलाव इसका ताजा उदाहरण है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से मिली सहायता ने उनकी रसोई की तस्वीर बदल दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुएं और लकड़ी जुटाने की समस्या हुई खत्म

योजना का लाभ मिलने से पहले हेमलता का परिवार खाना पकाने के लिए पूरी तरह लकड़ी, उपले और अन्य पारंपरिक ईंधनों पर निर्भर था। इसके कारण पूरी रसोई धुएं से भर जाती थी, जिससे खाना बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था। जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए भी हेमलता को काफी मेहनत और समय खर्च करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हेमलता को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और चूल्हा प्राप्त हुआ है। अब उनके परिवार के लिए स्वच्छ ईंधन पर खाना बनाना संभव हो गया है। हेमलता के मुताबिक, गैस कनेक्शन मिलने से धुएं की समस्या खत्म हो गई है और अब उन्हें लकड़ी एकत्र करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे उनके समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है, जिससे परिवार की दिनचर्या अधिक सुविधाजनक हो गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921043713724

विज्ञापन

Advertisement