21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भरतपुर ब्लॉक में हर महीने दो बार अपर कलेक्टर करेंगे सुनवाई

शेयर करें

OM Darpan

Sep 25, 2024 09:03 am 191 views
  • भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह की पहल से वनांचल क्षेत्र को बड़ी राहत

भरतपुर (पंकज शुक्ला)। भरतपुर ब्लॉक के लोगों को अब राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। भरतपुर सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अनिल कुमार सिदार को भरतपुर अनुभाग क्षेत्र के समस्त राजस्व, अपील, पुनरीक्षण और पुनर्विलोकन के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अधिकृत किया गया है। प्रत्येक माह दो सोमवार को होगी सुनवाई भरतपुर अनुभाग में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भरतपुर राजस्व अनुविभागीय कार्यालय (एसडीएम ऑफिस) में प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। इससे भरतपुर ब्लॉक के लोगों को 110 किलोमीटर दूर मनेन्द्रगढ़ मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और उन्हें अपने क्षेत्र में ही समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। रेणुका सिंह का वादा रेणुका सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह चांगभखार को जिला बनाएंगी, और यह पहल उसी दिशा में उनका पहला कदम है। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि सुदूर वनांचल क्षेत्र में अपर कलेक्टर रैंक के अधिकारी बैठकर राजस्व और जनसमस्याओं का समाधान करेंगे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर नामक जिला तो बना दिया, लेकिन इसका भरतपुर ब्लॉक के निवासियों को कोई ठोस लाभ नहीं मिला। “मैं नाम का नहीं, काम का जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं,” रेणुका सिंह ने जोर देकर कहा। स्थानीय जनता को राहत इस पहल से वनांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें राजस्व और अन्य कानूनी मामलों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि रेणुका सिंह द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाले समय में क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921100854213

विज्ञापन

Advertisement