अंबिकापुर में सेवा पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता अभियान, बीजेपी के स्थानीय नेता हुए शामिल
OM Darpan
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सरगुजा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत GLE चर्च केदारपुर अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विक्रम बाबरा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, नगर मंडल महामंत्री प्रेमानंद तिग्गा, और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य गुलाम नबी अंसारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में अमरजीत छाबड़ा, स्वरुपकांत थॉमस, सैय्यद हामिद, जिला महामंत्री वाहिद रहमानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव वर्मा, जितेन सिंह, आलोक खलखो, अंकित तिर्की समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अभियान ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जरूरी खबरें
विज्ञापन
