जेल प्रहरी पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
OM Darpan
Feb 06, 2025 07:16 am
262 views
06 Feb 2025
अंबिकापुर।
एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप मणिपुर थाना में जेल प्रहरी राजकुमार चौहान पर लगा है। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि 1 अक्टूबर 2024 को स्कूल के पास जेल प्रहरी ने उसे परेशान किया और धमकाया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
घटना के अनुसार, छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद जब घर लौट रही थी, तभी राजकुमार चौहान अपने दोस्तों के साथ स्कूल के पास पहुंचा और छात्रा को रोक लिया। उसने छात्रा से कहा, "तुम हमसे बात क्यों नहीं करती हो? अगर तुम बात नहीं करोगी, तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मार डालूंगा।" छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया कि यह पहली बार नहीं है जब जेल प्रहरी ने उनकी बहन से छेड़छाड़ की है। इससे पहले भी राजकुमार चौहान ने कई बार उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, और एक बार तो उनके घर में भी घुस आया था, जिसके बाद उनके पिता के साथ मारपीट की थी।
इसके बावजूद भी आरोपी जेल प्रहरी ने छात्रा को परेशान करना बंद नहीं किया। छात्रा के भाई ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस अब इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। मणिपुर पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन