आनंद मेले में दिखा उत्साह: रंगों की बौछार और गिलास गिराओ प्रतियोगिता ने बटोरी वाहवाही
OM Darpan
Sep 28, 2024 06:14 am
284 views
28 Sep 2024
- अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं ने खींचा ध्यान, सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।
अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के दौरान शुक्रवार को एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने सभी वर्गों का ध्यान आकर्षित किया। पुरुषों और बच्चों के लिए 'रंग भरो' और 'गिलास गिराओ' प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि महिलाओं और बालिकाओं के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' प्रतियोगिता और आनंद मेले का आयोजन हुआ।
'रंग भरो' प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को महोत्सव स्थल पर ही चित्र प्रदान किए गए और उन्हें उन पर रंग भरने की चुनौती दी गई। 'गिलास गिराओ' प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
शाम के समय, आनंद मेले में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और रंगीन बना दिया। महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया प्रतियोगिता में पहला स्थान तनीषा अग्रवाल और दूसरा स्थान भूमि बंसल को मिला। 'मैं रघुवंशी हूं' प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रौनक बंसल पहले और अनाया अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सीनियर वर्ग में आकांक्षा अग्रवाल, अवनी अग्रवाल पहले स्थान पर और भावी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं।
'कैरम' प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रियनेश अग्रवाल ने पहला और विवान अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर वर्ग में मयंक मित्तल और जय गर्ग ने बाजी मारी। 'मेहंदी' प्रतियोगिता में डाली अग्रवाल पहले और परिधि अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। साड़ी ड्रेपिंग प्रतियोगिता में श्रद्धा अग्रवाल पहले और साक्षी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं।
अंताक्षरी प्रतियोगिता में सुमित अग्रवाल और सुभाई अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंकित अग्रवाल और रिंकी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। 'ओम श्री अग्र देवाय नमः लिखो' प्रतियोगिता में कोमल अग्रवाल पहले और अभिषेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं के दौरान, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, लेखराज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कैलाश गोयल, मनोज जैन, सुशील अग्रवाल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद गोयल, दिनेश गर्ग, मुकेश मित्तल, हेमंत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अश्वनी लाल गर्ग, ऋषभ मित्तल और आयुष अग्रवाल उपस्थित रहे।
अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष उमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीषा गोयल, रेणु अग्रवाल, सचिव मंजू गोयल, पुष्पा लोहिया, प्रेमलता गोयल, विमला अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, उषा अग्रवाल, ममता गोयल ने भी इस महोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
युवा मंच के अध्यक्ष शिवम गर्ग, उपाध्यक्ष तपन गोयल, आदित्य अग्रवाल, सचिव चिराग गर्ग और युवती मंच की अध्यक्ष युक्ति तायल, विशेष सलाहकार दीक्षा अग्रवाल, उपाध्यक्ष वैष्णवी अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, सचिव श्रुति अग्रवाल भी महोत्सव में उपस्थित रहे। साथ ही चिराग गर्ग, देव गर्ग, बृजेश जिंदल, दीप अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमन मित्तल, दक्ष अग्रवाल, तनिष्क गर्ग, अतुल बंसल, विपांशु अग्रवाल, कृष अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, साहिल मित्तल, मनोज जैन, आदित्य अग्रवाल, प्रणव गर्ग, अक्षत तायल, क्रुनाल अग्रवाल, शिवम गर्ग, हर्ष केडिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन