19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तकनीकी खराबी की आशंका के बाद दिल्ली लौटा एयर इंडिया का काठमांडू जा रहा विमान

शेयर करें

OM Darpan

Sep 20, 2026 03:59 am 376 views
तकनीकी खराबी की आशंका के बाद दिल्ली लौटा एयर इंडिया का काठमांडू जा रहा विमान

फर्रुखाबाद के ऊपर से वापस मुड़ी फ्लाइट, सुरक्षित लैंडिंग के बाद दूसरे विमान से भेजे गए यात्री

✍️ विशेष संवाददाता

दिल्ली। दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI219 को शनिवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते उड़ान के बीच से वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। यह विमान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के ऊपर से वापस मुड़ा। क्रू को उड़ान के दौरान विमान में किसी तकनीकी समस्या का संदेह हुआ, जिसके बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि चालक दल ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत विमान को वापस लाने का निर्णय लिया था। दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया। एयर इंडिया ने इस घटना के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए कंपनी ने तत्काल दूसरे विमान की व्यवस्था की। एयर इंडिया के अनुसार, दूसरे विमान ने शाम 6:39 बजे दिल्ली से दोबारा उड़ान भरी और रात 8:09 बजे काठमांडू में सफलतापूर्वक लैंड किया।

हवाई सफर में तकनीकी चुनौतियां

विमानों में तकनीकी खराबी की यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिनों पहले कुआलालंपुर से चेन्नई आ रहे मलेशिया एयरलाइंस के विमान MH 0156 के इंजन में हवा में ही खराबी आ गई थी। उस समय विमान में 186 यात्री सवार थे, जिनकी पायलट की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना के कारण सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920045820745

विज्ञापन

Advertisement