18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्रसेन जयंती पर लखनपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 04, 2024 07:36 am 210 views
अग्रसेन जयंती पर लखनपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
  लखनपुर (पंकज शुक्ला)। अग्रवाल समाज द्वारा 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन की 5148वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा लखनपुर बस स्टैंड से ढोल नगाड़े, बाजे गाजे, और आतिशबाजी के साथ निकाली गई, जिसमें महिलाएं और पुरुष भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर भ्रमण किया गया, और विभिन्न स्थानों पर अग्रवाल समाज के सदस्यों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा के समापन पर महाराजा अग्रसेन चौक और अग्रसेन भवन में श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल ने सम्मिलित होकर माल्यार्पण किया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, घनश्याम दास अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुरेश मंगल, रमेश गोयल, रवि गोयल, शैकी अग्रवाल, विजय गोयल, हरविंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सनी बंसल, राहुल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सचिन बंसल, राकेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल और अन्य सदस्य मौजूद रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, पायल बंसल, पूजा मंगल, अनीता अग्रवाल, अनीता मंगल, किरण मंगल, आरती अग्रवाल, संतोष गोयल, संतोष मंगल, प्रतिमा अग्रवाल, रिंकी मंगल, रितु अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक महिला और बच्चे भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918144948599

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement