टीवी कलाकार टप्पू गरबा कार्यक्रम के दौरान नाराज, अंबिकापुर में आयोजन स्थल से लौटे
OM Darpan
Oct 11, 2024 11:47 pm
174 views
11 Oct 2024
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।
शहर में रास गरबे का आयोजन जोर-शोर से हो रहा है, लेकिन कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। लोकप्रिय टीवी शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के अभिनेता टप्पू, जो अंबिकापुर के होटल ग्रैंड बसंत में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, अव्यवस्थाओं से नाराज होकर बीच में ही स्टेज से वापस लौट गए।
सूत्रों के मुताबिक, स्टेज पर जाने के दौरान टप्पू को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा, जिससे वह नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर अपनी कार में बैठ गए। स्थिति को समझते हुए और दर्शकों की निराशा को देखते हुए, बाउंसरों ने तुरंत कार्यक्रम में सुधार की कोशिश की। इसके बाद, व्यवस्था में सुधार होते ही टप्पू ने दोबारा स्टेज पर आकर गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
शहर के प्रतिष्ठित होटल ग्रैंड बसंत में आयोजित इस गरबा कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। हालांकि, इस घटना के बाद भी कार्यक्रम की धूम बरकरार रही और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ गरबा का आनंद लिया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन