Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सोनहत परिक्षेत्र में बाघ की संदिग्ध मृत्यु, मुख्य वन संरक्षक अंबिकापुर ने क्षेत्रपाल विनय कुमार सिंह से मांगा स्पष्टीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

अंबिकापुर।

कोरिया वनमण्डल के बैकुण्ठपुर अंतर्गत सोनहत परिक्षेत्र में 4-5 वर्ष के एक नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। मुख्य वन संरक्षक अंबिकापुर ने वन क्षेत्रपाल विनय कुमार सिंह से इस घटना के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। कोरिया वनमण्डलाधिकारी और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक की उपस्थिति में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृत बाघ का शव खनखोपड़ नाला के किनारे, बीट गरनई के कक्ष पी-196 में मिला। प्रारंभिक जांच के दौरान पशुचिकित्सक ने शव को 4-5 दिन पुराना बताया है।

टीम के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बाघ की मृत्यु का संभावित कारण जहरखुरानी हो सकता है। मुख्य वन संरक्षक अंबिकापुर ने विनय कुमार सिंह को 3 दिवस के भीतर इस घटना पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment