Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई निगम अफसर की हाईकोर्ट में लगी क्लास

bhilai-nigam-afsar-ki-highcourt-mein-lagi-class

बिलासपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भिलाई नगर निगम के एक अफसर को अदालत में उनके पहनावे (ड्रेस कोड) और लेटलतीफी को लेकर जमकर फटकार लगाई। अदालत ने नाराजगी जताते हुए निगम के डिप्टी कमिश्नर की जमकर क्लास ली और उन्हें दोबारा सही ड्रेस कोड में उपस्थित होने की हिदायत दी, जिसके बाद ही मामले की … Read more

बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त: न्यायालयीन आदेशों की अनदेखी पर दो IAS अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासन स्तर पर न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना दो वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को भारी पड़ती दिख रही है। हाईकोर्ट ने एक अवमानना मामले में राज्य के दो वरिष्ठ अधिकारियों- मनोज कुमार पिंगुआ और किरण कौशल- के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। अदालत ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए … Read more

शादी का झांसा नहीं, आपसी सहमति का संबंध — हाईकोर्ट ने CAF जवान को दुष्कर्म के आरोप से किया बरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बस्तर जिले के CAF जवान रूपेश कुमार पुरी से जुड़े एक संवेदनशील यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि युवती बालिग है और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध रहे हैं, तो शादी का झांसा देकर बने यौन संबंध को दुष्कर्म नहीं … Read more

मुक्तिधाम की बदहाली पर हाईकोर्ट नाराज, चीफ जस्टिस ने खुद लिया संज्ञान

  बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने बिलासपुर जिले के बिल्हा स्थित ग्राम रहंगी के मुक्तिधाम की अव्यवस्था और गंदगी को देखकर स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई की और राज्य सरकार, कलेक्टर तथा ग्राम पंचायत को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुक्तिधाम की बदहाली देख … Read more

हाईकोर्ट ने पलारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक का निलंबन किया रद्द , बताया दुर्भावनापूर्ण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी के सहायक प्राध्यापक कमलेश दुबे के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने इस निलंबन को ‘अवैध’ और ‘दुर्भावनापूर्ण’ करार दिया। न्यायालय ने टिप्पणी की कि यह निलंबन ‘प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन’ … Read more

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कड़ी फटकार: खराब सड़कों और सड़क हादसों पर सरकार से मांगा जवाब, अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य की जर्जर सड़कों और लगातार हो रहे सड़क हादसों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़कें केवल कोर्ट की निगरानी … Read more

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त रुख: अरपा नदी के संरक्षण और अवैध रेत खनन पर प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अरपा नदी के संरक्षण और अवैध रेत खनन के मामले में सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इस दौरान कहा कि अरपा नदी की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। नदी में घास उग आई है, जल स्तर गिर गया है … Read more

बिलासपुर हाईकोर्ट ने पत्नी द्वारा आत्महत्या की धमकी देने को माना क्रूरता, पति को दी तलाक की अनुमति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी द्वारा बार-बार आत्महत्या की धमकी देने और इसके प्रयासों को क्रूरता मानते हुए पति को तलाक की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी जीवनसाथी के लिए शांति से जीना संभव नहीं होता। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पति के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए कहा कि … Read more

बिलासपुर: स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को नोटिस जारी

बिलासपुर। प्रदेश में स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की खुलेआम बिक्री पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ ने राज्य सरकार की तरफ से मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर जवाब तलब किया है। न्यायालय ने स्कूलों के पास तंबाकू … Read more

आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग के मामलों में IPS जीपी सिंह को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने की तीनों FIR खारिज

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को बुधवार को बड़ी राहत मिली, जब हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग के तीनों मामलों में एफआईआर को रद्द कर दिया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद इस … Read more