बीजापुर (ओमदर्पण न्यूज़)।
छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में वर्ष 2026 के लिए ‘हरा सोना’ कहे जाने वाले तेंदूपत्ता के संग्रहण का सीजन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। बीजापुर जिले में यह स्थानीय वनवासी और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का मुख्य जरिया है। जिला यूनियन बीजापुर के अंतर्गत 28 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 582 फड़ों में संग्रहण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस वर्ष शासन द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी के लिए 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा (5.50 रुपये प्रति गड्डी) की आकर्षक दर निर्धारित की गई है। पंजीकृत संग्राहक परिवारों को पारिश्रमिक के साथ-साथ चरण पादुका योजना और बीमा योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।