Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पटवारी, शिक्षक एवं जेल प्रहरी तीनों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा भेजी जायेगी

12 वर्षों तक आवेदिका का किया यौन शोषण, आयोग की समझाईश पर मुआवजे के तौर पर देगा 20 लाख रू.। घर तोड़ने वाली दो महिलाओं को भेजा गया नारी निकेतन। रायपुर (सत्यानंद सोई)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगणों श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती प्रियवंदा सिंह जुदेव, श्रीमती … Read more

फार्मेसी संकाय में ‘अनुसंधान क्षमता’ पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। भारती विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के तत्वावधान में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार हाईब्रिड प्रारूप में आयोजित हुआ, जिसका विषय था ‘अनुसंधान क्षमता को कैसे बढ़ाएं’। श्री शंकराचार्य फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च, भिलाई के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जया श्री ने वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में … Read more

डुमरिया छुईखदान के कृषक हंसुराम ने खरीदी बहुफसली हार्वेस्टिंग मशीन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। गुरुवार, 21 नवंबर 2024 को भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित शुभ दिवस पर डुमरिया छुईखदान के कृषक हंसुराम ध्रुवे ने खेती कार्य में उत्कृष्ट बहुफसली सेल्फ प्रपोल्ड कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन के. एस. 9300 कमला मोटर्स से खरीदी। इस मशीन को उन्होंने अपने भांजे दामाद को भेंट स्वरूप दिलवाकर … Read more

धमतरी में राधाकृष्ण ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का खुलासा

धमतरी।  राधाकृष्ण ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का मामला सुलझ गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण वर्मा, पिता राधेश्याम वर्मा, निवासी नयापारा वार्ड धमतरी, जो रिसाईपारा स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान को बंद कर अपने घर गए थे। रात करीब 03:20 बजे प्रवीण वर्मा को सूचना मिली कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। तुरंत … Read more

ऊर्जा, आध्यात्मिकता और अदम्य साहस को खूबसूरती से दर्शाता है जैरी का नवीनतम ट्रैक “कल्चर”

    मुंबई. पंजाब की उभरती हुई संगीत प्रतिभा जैरी ने “कल्चर” नामक एक उत्कृष्ट कृति को रिलीज़ किया है जो गर्व से पंजाब की अद्वितीय विरासत का झंडा लहराती है। यह ट्रैक आनंद, लचीलेपन और दिव्य आशीर्वाद की भूमि के लिए एक हार्दिक श्रद्धांजलि है। “कल्चर” इस ​​साल जैरी की सबसे बेहतरीन पेशकश है, … Read more

ढीमर समाज भवन में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। परगना ढीमर समाज के भवन में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। इसके लिए विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। सामाजिक भवन में नए कक्ष के बनने से आयोजनों और बैठकों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। वार्ड भ्रमण के दौरान ढीमर समाज के … Read more

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ‘हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’ अभियान का किया शुभारंभ

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी में विश्व शौचालय दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, स्वच्छता को बनाया मुख्य उद्देश्य   दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।     ग्राम कोलिहापुरी में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक चलने वाले ‘हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’ अभियान का शुभारंभ किया गया। … Read more

संयुक्त पुलिस परिवार मैदान में उतरेगा अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए: उज्जवल दीवान

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। बिलासपुर में हाल ही में हुई घटना की निंदा करते हुए संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी संगठन को कड़ी चेतावनी दी है। उज्जवल दीवान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नियमतः करवाई को होने दिया जाए और अपने पद व संगठन की ताकत का … Read more

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 22 नवंबर को खुलेगा

  मुंबई। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (“एनवायरो इंजीनियर्स” या “कंपनी”), इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के संबंध में शुक्रवार, 22 नवंबर, 2024 को अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी। 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयरों के कुल ऑफर में 3,86,80,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम (“फ्रेश निर्गम”) और 52,68,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर … Read more

भाठागांव में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भाठागांव स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूर संतोष कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मजदूरों के बीच विवाद के बाद हुई, जिसमें फावड़े से वार कर संतोष कुमार की हत्या की गई थी। भाठागांव स्थित … Read more