Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाठागांव में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

रायपुर।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भाठागांव स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूर संतोष कुमार की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी नोहर दास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मजदूरों के बीच विवाद के बाद हुई, जिसमें फावड़े से वार कर संतोष कुमार की हत्या की गई थी।

भाठागांव स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे संतोष कुमार पिता तुलाराम उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम आशेगा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग की हत्या के आरोप में नोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया है। घटना 19 नवंबर को हुई जब संतोष कुमार और नोहर दास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नोहर दास ने पास में रखे फावड़े से संतोष कुमार पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थीया चंद्रकला ठाकुर, जो उसी निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करती है और वहीं झोपड़ी में रहती है, ने मारपीट की आवाज सुनकर देखा कि आरोपी नोहर दास मानिकपुरी, संतोष कुमार के साथ विवाद कर रहा था और उसे फावड़े से गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। प्रार्थीया ने तुरंत पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अति पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन और उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह के नेतृत्व में प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि विवाद और गाली-गलौज के कारण उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी नोहर दास मानिकपुरी पिता तोषण दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोरबा दर्री संजय नगर, थाना दर्री, जिला कोरबा (हाल पता विनायक सिटी, भाठागांव) को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जप्त कर लिया है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment