Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कबीरधाम की संगीता डहरिया का कमाल: ‘बिहान’ योजना से संवारी ज़िंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • बोड़ला विकासखंड की संगीता ने ब्यूटी पार्लर के जरिए हासिल की आत्मनिर्भरता, परिवार को दे रहीं आर्थिक मजबूती

✍️ डिजिटल डेस्क
कबीरधाम | कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैहरसरी की संगीता डहरिया आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) ने संगीता के जीवन की दिशा बदल दी है। घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली संगीता ने इस मिशन से जुड़कर अपने हुनर को स्वरोजगार में बदला और आज वह ‘लखपति दीदी’ के रूप में न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बनी हैं, बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।

*** ब्यूटी पार्लर से प्रतिमाह 10 हजार की कमाई ***

संगीता डहरिया वर्तमान में अपने गांव में सफलतापूर्वक एक ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही हैं। बिहान के माध्यम से मिली ऋण सुविधा और प्रशिक्षण ने उनके इस छोटे व्यवसाय को नई गति दी है, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है। इस आर्थिक मजबूती के दम पर वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। उनकी बेटी कक्षा 11वीं और बेटा कक्षा 6वीं में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

*** बिहान योजना से बदली महिलाओं की तकदीर ***

विष्णुदेव साय सरकार की बिहान जैसी योजनाएं प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। संगीता डहरिया के अनुसार, पहले उनका समय केवल घरेलू कार्यों में बीतता था, लेकिन सरकारी योजनाओं के सहयोग और आत्मविश्वास ने उन्हें स्वावलंबी बनाया है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए मिल रही वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण ने हजारों महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान किया है, जिससे वे समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow