Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुंगेली में अरुण साव के सख्त तेवर: काम में देरी और लापरवाही पर अधिकारियों को निलंबन की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं

✍️ डिजिटल डेस्क

मुंगेली | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। साव ने अधिकारियों को दोटूक निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा जो लंबे समय से लंबित पड़े हैं।

*** लापरवाह ठेकेदारों को नोटिस और अधिकारियों पर गिरेगी गाज ***

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर कड़ा रुख अपनाते हुए अरुण साव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने धीमी गति से काम करने वाले ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साव ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड पर जाकर नियमित निरीक्षण करने और कार्यों की प्रगति पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया ताकि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow