Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीजापुर में डेढ़ लाख की सागौन लकड़ी जब्त, अवैध फर्नीचर निर्माण का पर्दाफाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • आवापल्ली और पामेड़ वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर जब्त की सागौन चिरान।

बीजापुर (कौशल संदुजा)।

आवापल्ली और पामेड़ वन परिक्षेत्र के संयुक्त अमले ने बीजापुर डीएफओ के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें अवैध फर्नीचर निर्माण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस छापेमारी में लाखों की सागौन लकड़ी जब्त की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी भगत ने बताया कि उन्हें अवैध फर्नीचर निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद आवापल्ली के घरों में सर्च वारंट जारी कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आवापल्ली निवासी कटला वेंकटेश के घर से सागौन चिरान और लट्ठे जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को की गई, जिसमें अवैध फर्नीचर निर्माण पाया गया। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध फर्नीचर कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment