Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नाबालिग से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की सतर्कता से पकड़ा गया अपराधी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • डरा धमकाकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ डरा धमकाकर रेप करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 24 अगस्त को लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 अगस्त की रात जब वह और उसका परिवार भोजन कर सो रहे थे, तभी उसकी पत्नी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर में नहीं है।

इस पर प्रार्थी और उसकी पत्नी ने तुरंत अपनी बेटी की खोज शुरू की। कुछ देर बाद, उनकी नाबालिग बेटी अनुज मुण्डा नामक युवक के साथ खड़ी मिली। बेटी को घर लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी अनुज मुण्डा ने उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और उसके घर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयास से आरोपी अनुज मुण्डा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अपराध के सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment