जशपुर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के विकास और जनकल्याण का बजट बताया।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और जनहितैषी साबित होगा। विशेष रूप से किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बनाई गई नीतियां राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगी।
भा.ज.पा. नेता ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त किया और समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को सशक्त करते हुए छत्तीसगढ़ को समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगा।









