महानदी जल से बुढ़ा अमरनाथ का अभिषेक: बजरंगियों ने भरी हुंकार
OM Darpan
Aug 01, 2025 10:50 pm
491 views
01 Aug 2025
दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
छत्तीसगढ़ से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी बाबा बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा के पांचवें दिन पुंछ पहुंचकर सबको चौंका दिया। ये बजरंगी अपने साथ छत्तीसगढ़ की प्राणदायिनी महानदी का जल लेकर आए हैं, जिससे वे आज बाबा बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी का अभिषेक करेंगे।
साहस और एकता का संकल्प
यह यात्रा बजरंग दल द्वारा 2005 से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जम्मू के राजौरी और पुंछ में अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हिंदू समाज के सामर्थ्य और साहस को बढ़ाना है। बजरंग दल के कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध हैं।आतंकवाद को चुनौती
यात्रा का एक महत्वपूर्ण प्रण यह है कि आतंकवादियों द्वारा जम्मू को भारत से काटने के जो सपने देखे जा रहे हैं, उन्हें यह अहसास दिलाना कि 'हमारी यह पुण्य भूमि भारत के किसी भी हिस्से को हम मां भारती से अलग नहीं होने देंगे।' यह यात्रा संपूर्ण जम्मू में निवास कर रहे हिंदू समाज के शौर्य और साहस के जागरण का प्रतीक भी है।यात्रा में शामिल प्रमुख लोग
इस साहसिक यात्रा में कुल 132 लोग, जिनमें बजरंग दल के कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल हैं, भाग ले रहे हैं। यात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा प्रमुख शुभम कुमार नाग (प्रांत सह संयोजक), सह यात्रा प्रमुख अखिलेश भारती (प्रांत बालोपासना प्रमुख), यशपाल साहू (प्रांत प्रशिक्षण), प्रिंस जैन (प्रांत सुरक्षा प्रमुख) और राकेश राम लोचन तिवारी (विभाग सह संयोजक) सम्मिलित हैं। इनके साथ ही संत आचार्य कृष्णपन्ना चारी जी, होमेश पटेल, गीतेश पंडा, कैलाश सिन्हा, सागर पटेल, नीलकंठ साहू और गजेंद्र साहू जैसे अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन