दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
छत्तीसगढ़ लोक धरोहर लोक कला समिति आहिवारा के तत्वावधान में ग्राम लिटिया में आयोजित स्व. दाऊ दुलार सिंह साव मंदराजी की स्मृति में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय नाचा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

सम्मान और संस्कृति का संगम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल रहे। डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक ईश्वर साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक महंत डॉ लीलाधर दास, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ पवन शर्मा, तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरज ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलाकारों को मिला सम्मान
कार्यक्रम का संचालन जगन बाबा द्वारा किया गया। सभी कलाकारों को सांसद विजय बघेल ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, आयोजकों की ओर से सांसद विजय बघेल का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया।
सांसद की भावनात्मक प्रस्तुति
महोत्सव के दौरान सांसद विजय बघेल ने अपनी आवाज में भावपूर्ण गीत “मोर संग चलों गा” प्रस्तुत कर समां बाँध दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया।
लोक संस्कृति के रंग में रंगे दर्शक
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश करते हुए एक गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव कराया।






