Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा चंडी शीतला मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

दुर्ग। भाजपा चंडी शीतला मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक का आयोजन दुर्ग के मोहन नगर स्थित मंगल भवन में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री विजय ताम्रकार ने मंडल द्वारा किए गए कार्यों और आगामी कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्री रविशंकर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ने कार्यसमिति के राजनीतिक प्रस्ताव को प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन जिला कार्यालय सह मंत्री श्री अनूप सोनी ने किया। इस अवसर पर सपन घोष, रागिनी कुशवाहा, वाच्छला आगरे, कमरजहां, और सईद भाई को भाजपा में शामिल किया गया।

श्री रविशंकर सिंह ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतों से विजयी बनने पर मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई दी। इसके बाद प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्री शिव चन्द्राकर ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता श्री राजेश ताम्रकार ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू के अभिभाषण का वाचन किया।

मंडल प्रभारी और जिला मंत्री श्री आशीष निमजे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। समाजसेवी डॉ. मानसी गुलाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि वरिष्ठ नेता शंभु पटेल और पूर्व पार्षद विनोद ताम्रकार ने संगठन पर चर्चा की।

मंडल उपाध्यक्ष बंटी चौहान ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आसिफ अली सैय्यद ने किया और आभार व्यक्त मंडल महामंत्री श्रीमती रीता मेश्राम ने किया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, वीरेंद्र तन्ना, कार्यक्रम प्रभारी दिनेश मिश्रा, मंत्री विकास सेन, कोषाध्यक्ष प्रदीप गजपाल, मीडिया प्रभारी डॉ. गुंजा पिंचा, कार्यालय मंत्री संदीप कहार, जिला मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक कमलेश फेकर, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, जिला युवा मोर्चा मंत्री गोपू पटेल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सहसंयोजक श्रीमती विद्या नामदेव, मंडल संयोजक सीमा तिड़के, पार्षदगण लीना दिनेश देवांगन, कुमारी बाई साहू, चमेली साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल जांगिड, महामंत्री ममता देवांगन, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम साहू, महामंत्री अतुल पहाड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फारूक कुरैशी, अधिवक्ता परिषद से दीपेंद्र देशमुख, फिरोज भाई मुहम्मद, पूर्व पार्षद तरन्नुम कुरैशी, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, योगेंद्र साहू, भारती साहू, अविनाश राजपूत, दिनेश राजपूत, कुंदन साहू, बंटी राजपूत, राहुल राजपूत, क्षमा तिवारी, रेखा चन्द्राकर, मोनिका ताम्रकार, माया देवी ताम्रकार, दुर्गा यादव, चंचला सेन, बूथ अध्यक्षगण महेश देवांगन, मनोज ताम्रकार, देवेश शुक्ला, आसिफ खान, अशोक गुप्तानी, देवेश पुरोहित, अजय बिश्वकर्मा, प्रफुल्ल जोशी, दौलत जोशी, एस.के. रॉय, रामकुमार यादव, दीपक साहू, योगेश निषाद सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment