Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तेज रफ्तार का कहर: महासमुंद में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, बाईक से गाजा बरामत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

महासमुंद।
बेलसोंडा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जिसके चलते घटनास्थल पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक युसूफ अली खान, निवासी कोसमखुंटा, तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में युवक की बाइक से गांजा बरामद हुआ। पुलिस को इस घटना की सूचना थोड़ी देर बाद मिली।

दोपहर करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में युसूफ अली खान बाइक से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों का बयान:
पुलिस ने गांजा बरामद करने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया था, जिसे धीरे-धीरे बहाल किया गया।

news paper editing
previous arrow
next arrow