Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिरगांव में गूंजा माँ परमेश्वरी का जयकारा: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, पंकज शर्मा ने टेका मत्था

माँ परमेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा बिरगांव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

माँ परमेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा बिरगांव

बिरगांव।

औद्योगिक क्षेत्र बिरगांव में देवांगन समाज की कुलदेवी माँ परमेश्वरी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामय धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज शर्मा सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से माँ परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

देवांगन समाज द्वारा आयोजित इस विशाल महोत्सव में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव में पहुंचे पंकज शर्मा का समाज के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने देवांगन समाज के इस सफल और भव्य आयोजन की सराहना करते हुए समस्त स्वजातीय बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि माँ परमेश्वरी का आशीर्वाद सदैव समाज पर बना रहे और समाज इसी तरह एकजुट होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर बिरगांव और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow