Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नौकर ही निकला कातिल: व्यवसायी के पुत्र ने खुद को मरवाने के लिए दी थी सुपारी,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

  • पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

  • 50 हजार नगद और सोने की चेन के बदले हुआ था मौत का सौदा

सरगुजा (पंकज शुक्ला).

अंबिकापुर में घटित एक चौंकाने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें मृतक युवक के नौकर ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरतअंगेज बात यह है कि मृतक अक्षत अग्रवाल ने खुद अपनी हत्या के लिए आरोपी को सुपारी दी थी।

21 अगस्त को अक्षत अग्रवाल की खून से सनी लाश उसकी कार में चठिरमा जंगल के किनारे मिली थी। पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नौकर संजीव मंडल ने तीन राउंड गोली मारकर अक्षत की हत्या की थी, जिसकी सुपारी खुद अक्षत ने दी थी। मौत का यह सौदा 50 हजार नगद, सोने की चेन और कड़ा में तय हुआ था।

अक्षत अग्रवाल हत्या, सुपारी, नौकर कातिल, सरगुजा हत्याकांड अक्षत अग्रवाल हत्या, सुपारी, नौकर कातिल, सरगुजा हत्याकांड

पुलिस अब इस रहस्यमयी हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच कर रही है कि आखिर क्यों अक्षत ने खुद को मारने की सुपारी दी। पुलिस ने संजीव मंडल के पुराने घर से हत्या में इस्तेमाल की गई तीन पिस्टल, 31 कारतूस, 47 हजार रुपए कैश, सोने की चेन, ब्रेसलेट और अंगूठी बरामद की है। ये सभी चीजें एक बैग में बांधकर घर के पीछे फेंकी गई थीं।

अक्षत अग्रवाल अंबिका स्टील के मालिक महेश केड़िया का पुत्र था। उसकी मौत से पूरा अंबिकापुर सदमे में है। अक्षत की मौत के मामले में पुलिस अब तक यह समझने की कोशिश कर रही है कि उसने अपने ही नौकर से अपनी हत्या की सुपारी क्यों दी। फिलहाल, आरोपी संजीव मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment