Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नाबालिग छात्रा को भगा ले गया कराटे सिखाने वाला टीचर, पुलिस ने दर्ज किया केस

नाबालिग छात्रा को भगा ले गया कराटे टीचर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जागरों/सिधवांबेट।

जगराओं के सिधवांबेट स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराटे सिखाने वाले अध्यापक गुरप्रीत सिंह पर 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। छात्रा की मां की शिकायत पर सिधवांबेट थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शादी का झांसा देकर फरार हुआ टीचर

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि 29 जून की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। जब सुबह उनकी नींद खुली तो बेटी घर पर नहीं थी। परिवार वालों ने अपने स्तर पर हर संभव जगह उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को स्कूल में कराटे सिखाने वाला अध्यापक गुरप्रीत सिंह शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। एएसआई राजविंदर पाल सिंह ने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow