Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खंभे थे पर बिजली नहीं! सालों से अंधेरे में था गांव, CM कैंप में शिकायत करते ही रातों-रात लगा ट्रांसफार्मर

Jashpur News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर/रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और सीएम कैंप कार्यालय (बगिया) की सक्रिय पहल का बड़ा असर देखने को मिला है। जशपुर जिले के ग्राम दाराखरिका में वर्षों से लंबित बिजली की समस्या अब पूरी तरह सुलझ गई है। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से हमेशा के लिए राहत मिल गई है।

खंभे लगे थे, पर नहीं था ट्रांसफार्मर

जानकारी के अनुसार, दाराखरिका में माध्यमिक शाला के पास लंबे समय से बिजली के खंभे लगे हुए थे, लेकिन ट्रांसफार्मर के अभाव में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी। इसके कारण पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की भारी समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।

CM कैंप में आवेदन देते ही हुई कार्रवाई

विभागीय सुस्ती से परेशान होकर अंततः ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बच्चों की पढ़ाई हुई आसान, ग्रामीणों ने जताया आभार

सीएम कैंप कार्यालय से निर्देश मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया और तत्काल दाराखरिका में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। क्षेत्र में नियमित बिजली मिलने से न केवल ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ी है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई में आ रही सबसे बड़ी बाधा भी दूर हो गई है। गांव में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सीएम कैंप कार्यालय बगिया के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow