Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टेम्पो पलटने से तीन की मौत, 10 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नई दिल्ली।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 फ्लाईओवर के पास बुधवार अपराह्न एक दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरों को ले जा रहे एक टेम्पो के पलटने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेम्पो, जो 22 मजदूरों को निजामुद्दीन से मानेसर ले जा रहा था, उसका पिछला टायर फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। दुर्घटना में मरने वालों में 26 वर्षीय महिला रंजीत और उसकी बेटी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को अपराह्न तीन बजकर 54 मिनट पर दुर्घटना के बारे में सूचना मिली। इसके बाद 22 मिनट बाद, अपराह्न तीन बजकर 58 मिनट पर दूसरी सूचना मिली कि सेक्टर-23 फ्लाईओवर के पास दुर्घटना हुई है।

सभी घायलों को द्वारका के सेक्टर-नौ स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में रंजीत और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। अन्य यात्रियों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow