

omdarpan-add
newspaperediting
-
लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ा, 20 साल बाद चिंतावागु पुल के ऊपर पानी; प्रशासन ने लोगों को चेताया
सुकमा (कौशल संदुजा)।
मानसून की तेज बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से नदी-तालाब उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जगरगुंडा के पास स्थित चिंतावागु नदी में जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे 20 वर्षों के बाद पहली बार पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण जगरगुंडा और दोरनापाल के बीच दंतेवाड़ा मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आज रक्षा बंधन के पर्व पर भी लोगों को यात्रा में बाधा उत्पन्न हुई है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती नदी को पार करने की कोशिश न करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।









