- जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख और सीईओ रूपेश पांडे ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद पंचायत दुर्ग में 80 पेड़ों का रोपण किया गया। जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख और जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे ने इस अवसर पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है, और जब तक मैं यहाँ हूँ, इन पेड़ों की देखभाल मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी रहेगी। इन पेड़ों को जीवित रखने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।”
जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडे ने कहा, “आज की परिस्थिति को देखते हुए, हर किसी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। यह आने वाले भविष्य के लिए सभी के हित में है।”
यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू हुआ था, जिसमें शहर और गाँवों में 140 करोड़ पेड़ों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के अंतर्गत समाज के हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।










