Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वृक्षारोपण अभियान: ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत महाविद्यालय में पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • एनएसएस और एनसीसी की सहभागिता से आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, एनसीसी, और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एम ए सिद्दीकी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर जयप्रकाश साव (हिंदी विभाग), डॉ. नूतन राठौर (रसायन विभाग), और डॉ. कृष्ण चटर्जी (हिंदी विभाग) ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रमुख अतिथियों में अंग्रेजी विभाग से डॉ. कमरतलत, डॉ. मर्सी जॉर्ज, डॉ. तरलोचन कौर, डॉ. सीमा पंचवानी, एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना मान, और एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे शामिल थे।

  • सफल वृक्षारोपण कार्यक्रम:
    प्राचार्य एम ए सिद्दीकी ने सभी को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी और कहा कि “वृक्ष धरा का भूषण है,” इस कथन को कार्यक्रम के माध्यम से साकार किया गया।
  • स्वयंसेवकों का योगदान:
    राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रागिनी साहू, भावना धृतलहरे, पूजा, श्रेया चौहान, तारिणी विश्वकर्मा, और एनसीसी कैडेट जागृति साहू, अभिषेक सिंह, रजनी सहित अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment