Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्कूल से लौट रही 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल से घर लौट रही 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा शनिवार को स्कूल से अकेली घर जा रही थी। तभी घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणियां की और उससे छेड़छाड़ करने लगे। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया और थाने में शिकायत करने की बात कही, तो युवकों ने उसे गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डरी हुई छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।

युवकों की तलाश और गिरफ्तारी

रविवार को पीड़िता के परिजन युवकों की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें वही दोनों युवक घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर दिखाई दिए। नाबालिग और उसके परिजनों को देखकर युवक अपनी पल्सर बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे क्योंकि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, लेकिन उस पर एक इंस्टाग्राम आईडी का स्टीकर लगा हुआ था। इसी इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी तेलीपारा कोतबा निवासी साहिल साहू, उम्र 20 वर्ष, और झिंगरैलपारा कोतबा निवासी हरि बंजारा, उम्र 19 वर्ष, हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कोतबा पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow