Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों की गिरफ्तारी, विस्फोटक सामग्री बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।
सुकमा जिले के थाना फुलबगड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से छुपाकर रखा गया था।

 

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, 7 दिसम्बर 2024 को थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी और आसपास के क्षेत्रों में रवाना हुई। अभियान के दौरान ग्राम बड़ेसट्टी बुरदापारा और करकापारा के बीच के जंगल में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। ये दोनों नक्सली पुलिस पार्टी को देखकर लुकते और छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ करने पर, उन्होंने अपने नाम क्रमशः

  1. माड़वी मंगा, पिता- माड़वी पाण्डू, उम्र लगभग 40 वर्ष, ग्राम मूलेर, पटेलपारा, थाना फुलबगड़ी, राजस्व जिला दंतेवाड़ा
  2. माड़वी भीमाराम, पिता- माड़वी रामा, उम्र 21 वर्ष, ग्राम मूलेर, पटेलपारा, थाना फुलबगड़ी, राजस्व जिला दंतेवाड़ा

बताए। दोनों नक्सल संगठन के केरलापाल एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत थे। कड़ी पूछताछ के बाद, आरोपियों के निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने कई विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसमें 1 टिफिन बम (लगभग 5 किलोग्राम), 18 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 जिलेटिन रॉड, 1 झोला और 6 नक्सल पर्चे शामिल थे। यह विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में प्लांट की जाने वाली थी, ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

इस कार्रवाई के बाद, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फुलबगड़ी में अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और 8 दिसम्बर 2024 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment