16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिवार से मिलाया

OM Darpan

Aug 27, 2024 09:37 am 247 views
[smartslider3 slider=2]
 
  • कलेक्ट्रेड परिसर में गाली-गलौच कर रही महिला को पुलिस ने सुरक्षा के साथ घर पहुंचाया

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। बस्तर के कलेक्ट्रेड प्रांगण में 23 अगस्त 2024 को एक मानसिक रूप से असंतुलित महिला द्वारा गाली-गलौच करने की सूचना मिलने पर, थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाया। महिला, जो अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी, को पहले वन स्टाप सखी सेंटर जगदलपुर में सुरक्षा हेतु रखा गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, और नगर पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण किया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और महिला की तस्वीरें व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कर पहचान स्थापित की। इसके बाद, महिला की पहचान बादेबाई, उम्र 55 वर्ष, निवासी कामानार नाकापारा, थाना दरभा, जिला बस्तर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपा, जिनकी ओर से बस्तर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916070628555

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 6