Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समाज सेवा का अनूठा उदाहरण: निर्धन दिव्यांग कन्या के विवाह में सहयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

(रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग । समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ली रश्मि अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चीफ़ एडवाइजर एवं मल्टीपल सेक्रेटरी ली शबाना नाज और लीनेस मंजू बरमेचा ने एक निर्धन दिव्यांग कन्या के विवाह में सहयोग स्वरूप दहेज सामग्री प्रदान की। इस सेवा कार्य के अंतर्गत अलमारी, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, साड़ी, बर्तन और अन्य आवश्यक घरेलू सामान दिए गए।

यह सहयोग सिर्फ एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह एक बड़ी चुनौती होती है, और ऐसे में मदद का हाथ बढ़ाना समाज के प्रति दायित्व निभाने जैसा है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से उस कन्या के जीवन में खुशियाँ जोड़ने का अवसर मिला।

इस सेवा कार्य में ली गीता प्रसाद, ली ममता गोयल, ली उमा राय और ली अंजू गुप्ता का भी अहम योगदान रहा। इन सभी के प्रयासों से यह आयोजन सफल हो सका। समाज में समानता और सद्भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं।

“सेवा ही सच्ची मानवता है”, इस मूलमंत्र को अपनाते हुए, समाज में ज़रूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow