उरला (सत्यानंद सोई)।
यशोदा नंदन इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर दिल्ली कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें नकली कामधेनु सरिया जब्त किया गया। इस कार्रवाई में छह सदस्यीय टीम ने छापेमारी की और फैक्ट्री से एक हजार टन से अधिक डुप्लीकेट कामधेनु सरिया पकड़ा। यह सरिया कामधेनु ब्रांड के नाम से विभिन्न राज्यों में बेचा जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, यशोदा नंदन इस्पात उरला द्वारा कामधेनु ब्रांड के नाम से नकली सरिया तैयार किया जा रहा था और इसे देशभर में विभिन्न राज्यों में बेचा जा रहा था। कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी कॉपीराइट डिपार्टमेंट की टीम ने की, जिसमें कामधेनु कंपनी की सर्विलांस टीम और लीगल एडवाइजर भी शामिल थे।
यह कार्यवाही एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।









