18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली महिला थाना प्रभारी पर रिश्वत का आरोप, डायल 112 के चालक से मांगी 1 लाख की घूस

शेयर करें

OM Darpan

Sep 17, 2026 12:24 am 433 views
वैशाली महिला थाना प्रभारी पर रिश्वत का आरोप, डायल 112 के चालक से मांगी 1 लाख की घूस

वैशाली। वैशाली जिले में महिला थाना प्रभारी पर अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी ने डायल 112 के चालक नवलेश कुमार से तिरहुत रेंज के डीआईजी कार्यालय के नाम पर यह रकम मांगी।

रिश्वत मांगने से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद नवलेश कुमार और उनकी पत्नी के बीच चल रहे केस से जुड़ा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवलेश की पत्नी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ महिला थाने में जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में नवलेश की मदद करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई।

डीआईजी कार्यालय के नाम पर डिमांड

वायरल ऑडियो में महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी द्वारा नवलेश कुमार से 1 लाख रुपये की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें तिरहुत रेंज के डीआईजी कार्यालय का हवाला देकर दबाव बनाने की बात सामने आई है।

जांच में दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद तिरहुत रेंज के प्रभारी डीआईजी सत्यनारायण कुमार ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी के मुताबिक, जांच में आरोप सही पाए जाने पर महिला थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918182037512

विज्ञापन

Advertisement