Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वैशाली नगर विधायक रिकेश की अनूठी पहल: कार्यकर्ताओं संग की ‘टिफिन पर चर्चा’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • वार्ड स्तर तक पहुंचेगा कार्यक्रम

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मैनपाट प्रशिक्षण शिविर से लौटे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों, अनुशासन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक ने यह भी घोषणा की कि यह कार्यक्रम अब वार्ड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा।

 

प्रशिक्षण से लौटने के बाद विधायक रिकेश सेन ने भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन के साथ सुपेला में “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और पार्टी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

वार्ड स्तर पर पहुंचेगा ‘टिफिन पर चर्चा’ अभियान

श्री सेन ने बताया कि अप्रैल माह से चल रहे उनके स्कूटी से वार्ड तक पहुंचने के अभियान में अब पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में लोगों को टिफिन के साथ आमंत्रित कर सामूहिक रूप से चर्चा की जाएगी, जिससे क्षेत्र की समस्याओं को जाना जा सके और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा सकें।

भाजपा में अनुशासन और कार्यकर्ताओं का महत्व: विधायक रिकेश सेन

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हम सभी गर्व करते हैं कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं, और भाजपा में अनुशासन का बहुत महत्व है। हमारी पार्टी का हमेशा से लक्ष्य रहा है कि देश के हर कोने में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में हम सब एक बड़े परिवार की तरह हैं, और इसी पारिवारिक भावना को हमें अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचानी है।

पारिवारिक माहौल में समस्याओं पर होगी चर्चा

वार्ड स्तर पर “टिफिन पर चर्चा” के आयोजन से स्थानीय लोग एक पारिवारिक सदस्य की तरह शामिल होकर अपनी खुशियां और दुख एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे। वैशाली नगर विधानसभा में सुपेला, कैम्प, वैशाली नगर व कोहका सहित कुल 4 मंडल हैं, जिनके प्रत्येक वार्ड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और कार्यकर्ताओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

जिलाध्यक्ष ने दी संगठन गतिविधियों की जानकारी

जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने भी भाजपा की रीति-नीति और संगठन की गतिविधियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह विधायक श्री सेन ने प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ नेताओं से मिले दिशा-निर्देशों को सभी के साथ साझा किया, उसी तरह मंडल स्तर पर बैठकें करके कनिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं तक “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम की रूपरेखा पहुंचाई जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने साझा किया अपना टिफिन, ग्रहण किए टिप्स

“टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम में विधानसभा स्तर के सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को भोजन करते हुए ग्रहण किया। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, मनोज तिवारी, विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष वैशाली नगर शशि भगत, कैम्प तरूण सिंह, कोहका गोपाल साहू, मुखविंदर सिंह, नंदकिशोर टंडन, मनीष सिंह, वेणुगोपाल, मोहनलाल कुकरेजा, दिनेश साहू, पवन सिंह, सूर्रकांत बघेल, आलोक जैन, दिनेश चुरहे, मुरलीधर गुलहने, अंकुर शर्मा, दविंदर सिंह, विनय सेन, अवतार सिंह, सतबीर सिंह, अर्पित तिवारी, संजय सिंह राठौर, कुबेर शर्मा, शिवम चौहान, रवि राजपूत, गुंजन देवांगन, गुरमीत सिंह गिल, राजवीर सिंह, आसिफ, हर्षित चौकसे, रमाकांत गुप्ता, हरविंदर सिंह, जसकेतन तांडी, संजय साहू, गुरचरण बग्गा, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, विवेकानंद सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow