Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विजय शर्मा ने बखारीपाठ में रामधुनी में की विकास योजनाओं की घोषणा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बखारीपाठ विकास योजना, विजय शर्मा रामधुनी बखारीपाठ विकास योजना, विजय शर्मा रामधुनी

  • पुलिया और मंच निर्माण के लिए राशि स्वीकृत, राम मंडली को आर्थिक सहयोग

कवर्धा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम बखारीपाठ में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में शर्मा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बखारीपाठ के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिसमें पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण और मंच निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करना शामिल है।

विजय शर्मा ने राम मंडली में उपस्थित पांच मंडली को 21-21 सौ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही, मेला समिति की अन्य मांगों पर भी उन्होंने सहमति जताई और प्राथमिकता के आधार पर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

धार्मिक केंद्र के विकास पर जोर:
बखारीपाठ को धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्राचीन काल से महत्वपूर्ण मानते हुए, विजय शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास से यहां के निवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे गांवों के साथ-साथ यहां के धार्मिक स्थलों का भी विकास हो सके।

इस अवसर पर बखारीपाठ मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांवों का विकास हो और इससे लोगों की जीवन शैली में सुधार हो।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment