Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा में गिरी आकाशीय बिजली, ग्रामीण और मवेशी की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • सूरजपुर में हुई गाज गिरने की घटनाओं ने मचाई तबाही, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

सूरजपुर।

सूरजपुर, और बलरामपुर जिलों में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने तबाही मचा दी। सूरजपुर जिले में गाज गिरने से एक ग्रामीण और एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों में से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान क्षेत्र के ग्राम कुसमुसी के निवासी नानसाय (55) अपने बैलों को चरा रहे थे, तभी अचानक गाज गिरने से उनकी और उनके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। इसी क्षेत्र के ग्राम बस्कर के निवासी रामलखन (60) बारिश के दौरान अपने घर का दरवाजा बंद कर रहे थे कि अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे रामलखन को उनके परिवार ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

एक अन्य घटना में, ग्राम कुरीडीह के निवासी राकेश और सहाल सिंह अपने घर में बातचीत कर रहे थे, जब अचानक गाज गिरने से दोनों युवक गिर पड़े। दोनों के पैरों में सूजन आ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment