Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम पतोरा में खदान की लीज को निरस्त करने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम पतोरा खदान लीज निरस्तीकरण

दुर्ग  (रोहितास सिंह भुवाल)।

ग्राम पतोरा के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय दुर्ग में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और ग्राम में नए खदान की लीज को निरस्त करने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांव में पहले से ही कई खदानें संचालित हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को पहले से ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नई खदान खुलने से उनकी समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

ग्राम पतोरा के सरपंच और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में खदानों से उत्पन्न समस्याओं का निपटारा अब तक नहीं हो पाया है, और एक और खदान से स्थिति और विकट हो जाएगी। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि खदानों के कारण गांव के पर्यावरण, जल स्रोत और खेती को नुकसान हो रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रशासन ने जनसुनवाई का आयोजन किया था, लेकिन उसमें उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया। अन्य गांवों से आए लोगों की समस्याओं पर विचार किया गया, जबकि ग्राम पतोरा के निवासियों की बातों को अनसुना कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्राम पतोरा के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब तक ग्रामीणों की मुलाकात नहीं हो पाई है, लेकिन उनका कहना है कि यह पूरा मामला प्रशासन और अन्य उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहा है।

इस बीच, जिला कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि कलेक्टर का आश्वासन ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कर पाएगा या नहीं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment