Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला: जशपुर की धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए 2 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जशपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, राज्य शासन ने जशपुर जिले के 48 प्राचीन व जनआस्था से जुड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए ₹2 करोड़ 3 लाख 59 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जशपुर जिले की धार्मिक पहचान को मजबूती मिलेगी, साथ ही क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि होगी।

मंदिरों के विकास व सौंदर्यीकरण पर होगा काम

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा जारी आदेश में मंदिरों के विकास, संरक्षण और सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि जशपुर की पावन भूमि हमेशा से ही श्रद्धा, संस्कृति और आस्था का केंद्र रही है। इन मंदिरों का जीर्णोद्धार केवल भवनों का नवीनीकरण नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक चेतना और आत्मिक ऊर्जा का पुनर्जागरण है। उन्होंने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि हर गांव का धार्मिक स्थल सुव्यवस्थित हो, जिससे वहां न केवल भक्तिमय वातावरण बने, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिले।

इन प्रमुख मंदिरों के लिए स्वीकृत हुई राशि

जशपुर जिले के प्रमुख मंदिरों, जिनके जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है, उनमें ग्राम चेटबा के हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर व श्रीराम मंदिर प्रत्येक के लिए ₹5-5 लाख, ग्राम दोकड़ा के हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर व डुमरटोली मंदिर के लिए कुल ₹13 लाख शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राम कटंगखार, नारियरडांड, कोहलनझरिया, सिंगीबहार, अमडीहा, समडमा, साजबहार, रायकेरा, बटुराबहर, सिंदरीमुंडा व हेठघिंचा के मंदिरों के लिए ₹3 से ₹5 लाख तक की स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार, कुनकुरी थाना परिसर स्थित मंदिर व अन्य कई गांवों के शिव व हनुमान मंदिरों के साथ-साथ ग्राम पण्डरापाठ स्थित नागेश्वर धाम मंदिर हेतु ₹4.79 लाख व रायकेरा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर हेतु ₹4.80 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से ग्राम स्तर पर स्थित धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे वहां का धार्मिक स्वरूप, सांस्कृतिक पहचान व पर्यटन का महत्व भी बढ़ेगा।

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए राशि की स्वीकृति पर संबंधित गांवों की मंदिर समितियों, पुजारियों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जशपुर की धार्मिक विरासत को संजोए रखने में सहायता मिलेगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow