Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: विधायक डोमन लाल ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में उठाए ठोस कदम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा

  • जलभराव से प्रभावित गांवों में मुआवजे के लिए तत्पर विधायक ने की सौर ऊर्जा पोल लगाने की घोषणा।

अहीवारा (रोहितास सिंह भुवाल)

अहीवारा विधानसभा क्षेत्र में हाल की अति वर्षा के चलते बाढ़ का सामना कर रहे गांवों में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सहगांव, पथरिया, मेडेसरा, परसदा एवं सगनी घाट जैसे बाढ़ प्रभावित गांवों के सब्जी व्यवसायी और धान फसल के नुकसान की जानकारी ली। गांव में उपस्थिति नंदिनी नगर तहसीलदार राधेश्याम वर्मा के संग मिलकर विधायक ने प्रभावित किसानों का नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में निर्देश दिए, ताकि शीघ्र मुआवजा दिलाया जा सके।

विधायक ने राजस्व विभाग को सक्रियता से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। दौरे के समय विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, अहिवारा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लीमन साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर, पालिका सभापति अनुज साहू और भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनंद ताम्रकार सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं के संदर्भ में विधायक ने गांव सहगांव में एनीकट पहुंच मार्ग में मुरुम कार्य करने, खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलने के निर्देश तथा बाढ़ के दौरान विद्युत कटौती की समस्याओं को समाप्त करने के लिए प्रत्येक गांव में सौर ऊर्जा से संचालित दस विद्युत पोल लगाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, गांव के विकास कार्यों के लिए लगभग 20 लाख रुपये की राशि आवंटित करने की जानकारी भी दी गई। विधायक ने क्रेशर संचालित ट्रकों द्वारा सड़क में हुई खराबी को दुरुस्त करने का भी भरोसा दिलाया।

अंत में, विधायक ने ग्राम नंदिनी-खुुदनी में हालिया दुखद घटना के शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की और ग्रामीणों को मिलजुलकर रहने का संदेश दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment