Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में उल्टी-दस्त का प्रकोप: टी. एस. सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने गुरुवार को अंबिकापुर के ग्राम जगदीशपुर में उल्टी-दस्त की बीमारी फैलने और एक व्यक्ति की मृत्यु पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मैंने आज तक कानून व्यवस्था को इतना बदहाल नहीं देखा।”

ग्राम जगदीशपुर में पिछले एक सप्ताह से लगातार उल्टी-दस्त की शिकायतें आ रही थीं। गांव के निवासी बैसाखू राजवाड़े की इसी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। सिंहदेव रायपुर से ट्रेन द्वारा अंबिकापुर पहुंचे और तुरंत गांव जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 24 लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।

सिंहदेव ने पीड़ितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें सलाह दी कि वे पानी को उबाल कर ही पीएं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि गांव के हैंडपंप और अन्य पेयजल स्त्रोतों के जल का परीक्षण कराएं और जिन स्त्रोतों से जल संक्रमित हो, उन्हें तुरंत प्रतिबंधित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी आग्रह किया कि गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जाए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment