



कबीरधाम।
लोहारिडीह हत्याकांड और प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव किया गया। इस घेराव में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायकगण, जिला प्रभारी पदम कोठारी, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी जसमित सोनू शर्मा, जनसेवक आनद सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में आम जनता भी मौजूद रही।
कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की और सरकार को चेतावनी दी कि अगर लोहारिडीह हत्याकांड के पीड़ित प्रशांत साहू के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो राजधानी में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। जसमित सोनू शर्मा ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने में सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए।








